मप्र लोक सेवा आयोग भर्ती परीक्षा : भर्ती के लिए 3 लाख 40 हजार आवेदन
भोपाल। मप्र लोक सेवा आयोग भर्ती परीक्षा 2020 के 260 पदों के लिए कुल 3 लाख 40 हजार से अधिक आवेदन आए हैं। वहीं, आयोग ने नॉनमेडिकल के एक पद के लिए आए अपात्र आवेदनों को निरस्त कर दिया है। हालांकि आयोग ने अभी 25 पद अतिक्ति और जोड़े हैं।
आयोग ने आंकडे जारी कर बताया कि आवेदकों से 10 फरवरी तक आॅनलाइन आवेदन बुलाए गए थे उसमें से अब तक कुल 3 लाख 40 हजार 488 आवेदन आए हैं। जबकि 2019 की भर्ती परीक्षा के लिए 3 लाख 66 हजार से अधिक आवेदन आए थे। हालांकि इसमें थोड़ी राहतभरी खबर यह है कि पूर्व में जारी विज्ञापन में 25 पदों का और इजाफा कर दिया गया है। अब 260 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। हालांकि विभागीय सूत्रों का कहना है कि अभी अन्य विभागों के पदों में भी वृद्धि की जा सकती है। इसके अलावा विज्ञापन की सेवा शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इन पदों में हुआ इजाफा: आयोग सचिव राखी सहाय ने आदेश जारी कर बताया कि वाणिज्यिक कर विभाग के मांग पत्र के अनुसार वाणिज्यिक कर अधिकारी एवं निरीक्षक के पदों में वृद्धि की गई है।
नॉन मेडिकल के आवेदन निरस्त
आयोग ने सूचना जारी कर बताया कि नॉन मेडिकल के विभिन्न श्रेणी के दो सौ से अधिक उम्मीदवारों क े आवेदन आयोग्य एवं कागजात नहीं मिलने की दशा में निरस्त कर दिए गए हैं। निरस्तगी के मामले में आयोग का कहना है कि जिन उम्मीदवारों को आवेदन निरस्तगी पर आपत्ति हो वह सूचना जारी होने के दस दिन के अंदर अपनी आपत्ति दर्ज करा सक तें हैं। आयोग के अनुसार अनारक्षित एक पद के लिए पूर्व में आवेदन बुलाए गए थे।

पाठको की राय